{"_id":"57a6199f4f1c1b25112b8935","slug":"babina-election-was-60-32-per-cent-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबीना उपचुनाव में 60.32 फीसदी ने किया मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबीना उपचुनाव में 60.32 फीसदी ने किया मताधिकार का प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबीना जिला पंचायत सीट के उप चुनाव में शनिवार को तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। क्षेत्र के 37732 मतदाताओं में से 60.32 फीसदी ने मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। अब इसकी घोषणा आठ अगस्त को मतगणना के बाद होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर पुलिस
अधीक्षक, निर्वाचन अधिकारी मतदेय स्थलों का राउंड लेते रहे। उप चुनाव में सुबह सात बजे 54 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। सुबह मतदान धीमी गति से हुआ। तीन घंटे में 10 फीसदी मतदान हो सका। इसके बाद 11 बजे तक 25.5 फीसदी मतदान हुआ। एक बजे तक मतदान का प्रतिशत 43.5 फीसदी पर पहुंच गया।
आखिरी के चार घंटो में 16.82 फीसदी मतदान के साथ कुल 37723 मतदाताओं में से 60.32 ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने दलबल के साथ अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदेय स्थलों के अलावा कई बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों की सख्ती के आगे मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अराजकतत्व दूर तक नजर नहीं आए। निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार, जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी से लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बूथों का राउंड लेते रहे।
रैला में वोट डालने को लेकर झड़प
रैला गांव में पाल व बिरादरी जाति के दो युवकों में वोट डालने को लेकर बहस हो गई। एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान को लेकर कहासुनी हो गई तो उसने थप्पड़ मार दिया। इससे माहौल गरमाने लगा। इसके पहले ही पुलिस ने मामले को रफा दफा करा दिया। नर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि वह स्वयं रैला गांव के बूथ का जायजा लेने गए वहां पर कुछ देर रुके भी लेकिन ऐसी किसी घटना की उनसे कोई शिकायत नहीं की गई।
पहली बार मतदान करने पहुंचे
बबीना सीट के लिए भले ही यह उप चुनाव हो लेकिन क्षेत्र के उन वोटरों के लिए जो पहली बार मतदान करने पहुंचे उनके लिए सब नया था। युवाओं ने कहा कि वह पहली बार मतदान करके बहुत खुश हैं। बरखेरा गांव के बूथ पर जितेंद्र कुमार, अतीश कुमार, विकाश कुमार, मनीष पहली बार मतदान करने पहुंचे।
युवा बोले -जनता से किए वादे याद रखें नेता
मतदान करने पहुंचे युवा मतदाताओं ने कहा कि जिस तरीके से हम वोट से क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनते है, उसी तरह प्रतिनिधियों को भी क्षेत्र के विकास में अपने वचन का पक्का होना चाहिए। बबीना निवासी राकेश का कहना है कि उन्होंने दूसरी बार मतदान किया है। गुलौली निवासी शाकिर का कहना है कि क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधि ज्यादा ध्यान दें तो जनता पर विश्वास बना रहेगा।
घूंघट की ओट में डाले वोट
बबीना क्षेत्र के उप चुनाव में आधी आबादी ने भी बढ़चढ़ कर मतदान किया। सुबह के समय तो कहीं दोपहर के बाद महिलाएं मतदान करने निकली। मतदेय स्थलों पर महिलाओं की लाइन लगी रही। मुमताजा बाद, गुलौली, तिरही, बरखेरा में मतदान का जोश साफ झलक रहा था।