{"_id":"580cf66f4f1c1bcf75bc1d74","slug":"ba-raging-commissioner-flaws-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बा’ विद्यालय में खामियों पर भड़के आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बा’ विद्यालय में खामियों पर भड़के आयुक्त
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेते मंडलायुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त केे. राममोहन राव ने रविवार को कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय छौंक का औचक निरीक्षण किया। खामियां पाए जाने पर वार्डन व जिम्मेदारों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। इसके बाद गांव में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मंडलायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं का
जाना। इसकेे साथ ही संबंधित अफसरों को निर्देश दिए कि वह समस्याओं को गंभीरता से लें और समय रहते उनका निस्तारण कराएं। जिले में कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के संचालन की हालत संतोषजनक न होने पर मंडलायुक्त केे राममोहन राव रविवार को छौंक गांव पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के हालातों को देखा। यहां 100 पंजीकृत छात्राओं की अपेक्षा मात्र 46 ही
उपस्थित मिलीं। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता के लिए बच्चों से तमाम सवाल किए लेकिन वे जवाब नहीं दे सके। विद्यालय के बेड रूम में पलंग, गद्दों के हालात देखकर मंडलायुक्त भड़क गए और वार्डन/ प्रधानाचार्य मधुबाला चतुर्वेदी को जमकर फटकार लगाई। इसी प्रकार मंडलायुक्त ने घूम-घूम कर शौचालय, किचन की व्यवस्था देखी। कमियां पाए जाने पर बीएसए
विज्ञापन
प्रदीप पांडे, खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश कुमार पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने मौके पर मौजूद सीडीओ एसपी सिंह व एडीएम आरके सिंह को निर्देशित किया कि समय समय पर जांच करके जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। निरीक्षण केे बाद मंडलायुक्त ने छौंक गांव के परिषदीय विद्यालय में चौपाल लगाई। चौपाल में आयुक्त ने पूछा कि लेखपाल, सचिव, आंगनबाड़ी
कार्यकत्री, एएनएम व स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं आते हैं कि नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव नहीं आते। ग्रामीणों ने कहा कि नहरों का पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। सीडीओ
ने बताया कि वित्तीय वर्ष में दस लाख रुपये की लागत से राज्य वित्त आयोग योजना से दस लाख रुपये से सीसी सड़क का निर्माण कराया जा चुका है। 19 लोगों को स्वच्छ शौचालय योजना में शामिल किया गया है। कमिश्नर ने कहा कि काम न करने वाले अफसरों का वेतन रोका जाए।
समीक्षा बैठक में लेखाकारों व वार्डन को लताड़ा
मंडलायुक्त ने जनपद में संचालित कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने वार्डनों व प्रधानाचार्य, लेखाकारों को जमकर फटकार लगाई। सीडीओ को निर्देशित किया कि विद्यालयों की जांच करके जिम्मेदारों पर कार्रवाई करें। दोषी लोगों को बर्खास्त किया जाए। कमिश्नर के राममोहन राव ने निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में बायोमैट्रिक
मशीनें लगाई जाएं। मशीनों से टीचरों व छात्र, छात्राओं की उपस्थिति दर्ज कराई जाए। मशीन का प्रिंट आउट संबंधित अफसर हर महीने झांसी मुख्यालय में प्रस्तुत करें। कमिश्नर ने
बंगरा, पिंडारी, मड़ोरा, चुर्खी, कोंच व आश्रम पद्धति विद्यालय बबीना की समीक्षा की। इसमें विद्यालयों में सोलर लाइटें, कंप्यूटर, जनरेटर, इनवर्टर, गद्दे, बेड, शौचालय की समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने हाल जानने व बजट की धनराशि होने केे बाद भी जरूरी सामानों की खरीद न करने पर पिंडारी की वार्डन व लेखाकार को जमकर फटकार लगाई।
बूथों का लिया घूम-घूमकर जायजा
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा कालपी तहसील क्षेत्र के सभी 331 पोलियो बूथों में दो दिवसीय मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। रविवार को कमिश्नर के. राममोहन राव ने आधा दर्जन गांवों के बूथों का निरीक्षण किया। चेतावनी दी कि अगर किसी भी बीएलओ ने कार्यों में हीलाहवाली की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त का काफिला
एडीएम आरके सिंह, सीडीओ एसपी सिंह, एसडीएम संजय कुमार सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पाल काफिले के साथ परिषदीय विद्यालय उसरगांव पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान सीमा तिवारी ने पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया। यहां पर कमिश्नर ने कहा कि एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष पूरे होने वाले सभी लोगों, जिनके नाम सूची में नहीं हैं, फार्म 6 भरवाएं। इसके अलावा
फार्म 6 ए, फार्म 7 व फार्म 8 की हकीकत से रूबरू हुए। बीएलओ के उदासीन रवैये पर फटकार लगाई और जिम्मेदार का वेतन रोक दिया जाएगा। कालपी भ्रमण के दौरान उन्होंने छौंक, जोल्हूपुर, कीरतपुर, देवकली गांवों के बूथों का भी निरीक्षण किया।