फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ayushman cards will be made for the beneficiaries who came home during the festival.

Jalaun News: त्योहार पर घर आए लाभार्थियों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Sat, 02 Nov 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 02 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards will be made for the beneficiaries who came home during the festival.
अभियान चलाकर सूची से हटा जाएंगे मृतक, विवाहित और निर्वासित लोगों के नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विभाग ने 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान में जिले के सौ गांवों को शामिल किया गया है। इस दौरान त्योहार पर घर आने वाले लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड विशेष रुप से बनाए जाएंगे। साथ ही मृतक, विवाहितों के नाम सूची से काटने का काम किया जाएगा। कार्ड बनाने के लिए ऐसे गांवों को शामिल किया गया है, जहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। कार्ड बनाने की जिम्मेदारी पंचायत सहायक, सीएचओ और आयुष्मान मित्र को दी गई है।
विशेष अभियान के तहत महेबा ब्लॉक के नौ, माधौगढ़ ब्लॉक के दस, डकोर ब्लॉक के 15, कोंच ब्लॉक के 11, कुठौंद ब्लॉक के 10, रामपुरा ब्लॉक के 12, कदौरा ब्लॉक के 11, नदीगांव ब्लॉक के दस, जालौन ब्लॉक के 12 गांवों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आशीष कुमार झा ने बताया कि इस योजना में आयुष्मान भारत योजना, पात्र गृहस्थी, वरिष्ठ नागरिक समेत सभी योजनाओं के लाभार्थियों के भी कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान मृतक, विवाहिता, निर्वासित को अलग किया जाएगा। आयुष्मान सूची सभी ग्राम पंचायतों की टीमों के पास भेज दी गई है। टीमों से यह भी कहा गया है कि वह कार्ड बनाते समय यह भी बताएंगे कि लाभार्थी का कार्ड किस कारण से नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सूची में प्रत्येक लाभार्थी के आगे टिप्पणी करनी होगी कि उसकी ई केवाईसी हुई है या नहीं। यदि नहीं हुई तो इसका क्या कारण है। यदि आधार, नाम, पता आदि की समस्या है तो उसका भी उल्लेख करना होगा। अभियान पहली नवंबर से शुरू हो गया है। सोमवार को इसकी विधिवत मानीटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के बाद विशेष डाटा तैयार कर डीएम के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed