फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Awareness should be spread in the streets, intersections with vehicles

वाहनों से मोहल्ले, चौराहों में फैलाई जाए जागरुकता

Sun, 19 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Awareness should be spread in the streets, intersections with vehicles
नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह निरीक्षण करते - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना महामारी तथा संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में संपूर्ण प्रदेश में स्वास्थ्य जागरुकता के दृष्टिगत नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को उरई शहर में बंदी एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका ईओ को निर्देश दिए कि वाहनों से अधिक से अधिक मोहल्ले, चौराहों में जागरुकता फैलाई जाए, जिससे आम जनमानस को इस बीमारी के संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सर्वप्रथम नालों की साफ-सफाई के लिए वार्ड नंबर चार बघौरा का निरीक्षण कर साफ सफाई देखी। इसके उपरांत नोडल अधिकारी द्वारा नगर उरई के प्रमुख चौराहों पर भ्रमण कर वहां की साफ-सफाई को देखा तथा साथ ही लॉकडॉउन के दृष्टिगत चौराहों पर तैनात पुलिस बल से बंदी के संबंध में जानकारी की। इसी क्रम में नगर के शहीद भगत सिंह चौरहे पर तैनात पुलिस बल से जानकारी की>
विज्ञापन

जिस पर एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने व बिना मास्क के घूम रहे 10 लोगों के चालान किए गए है। इसके साथ ही बेवजह घूम रहे लोगों को चेतावनी देकर वापस भेजा गया। लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराया जा रहा है। इसके बाद नोडल अधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद उरई द्वारा संचालित कोरोना जागरुकता वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर सत्येंद्र कुमार, लाइजिंग अफसर पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद उरई संजय कुमार सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed