{"_id":"56eaf8a64f1c1b7f258b479c","slug":"avoid-hoopla-brotherhood-celebrate-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग से बचें, भाईचारे से मनाएं होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग से बचें, भाईचारे से मनाएं होली
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम रामगणेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रइ (जालौन)। शांति समिति की बैठक में होली पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की बात पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यहां पर सभी धर्म के लोग एक दूसरे के त्योहार में शरीक होते हैं। यहां पर गंगा जमुनी सभ्यता कायम है लेकिन फिर भी पुलिस को सतर्क रहना होगा। अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखनी होगी। रंग गुलाल किसी को जबरन न लगाए। हाफिज व शहर काजी ने कहा कि किसी मुस्लिम के कोई जबरन रंग लगा दे तो उसका विरोध नहीं करना चाहिए। कपड़ा बदलकर नमाज पढ़ सकते है।
विज्ञापन
प्रशासन ने कहा कि होली पर हुड़दंग करने वालों पर नजर रखेंगे। शराब के सभी ठेका होली के पर्व पर बंद रहेंगे। कलेक्ट्रेट के सभागार में गुरुवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें होली के पर्व पर आने वाली समस्याओं के निस्तारण एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर लोंगो से सुझाव लिए गए और उस पर अमल करने की बात कही गई। जिलाधिकारी रामगणेश ने कहा कि होली के त्योहार पर प्रशासन कड़ी चौकसी रखेगा। सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए अराजकतत्वों पर नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर होली का पर्व मनाए और भाईचारे का संदेश समाज को दें। शहरकाजी शकील रहमानी ने कहा कि यहां पर गंगा जमुनी तहजीब कायम है।
विज्ञापन
होली का पर्व हो या ईद का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज का कोई व्यक्ति अगर नमाज पढ़ने जा रहा है और अगर कोई रंग डाल देता है तो इस पर विरोध नहीं जताना चाहिए। नमाज पढ़ने के लिए मन साफ होना चाहिए। इसके अलावा अन्य धर्म गुरुओं ने प्रशासन को भरोसा दिया कि होली का पर्व शांति पूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन अपनी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखे।
विज्ञापन
इस मौके पर सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम आनंद कुमार, एसडीएम डा. एबी सिंह, सीओ जंगबहादुर सिंह के अलावा शांति समिति के सदस्य सत्यपाल शर्मा, विज्ञान सीरोठिया, सुरेंद्र सिंह सरसेला, जयशंकर द्विवेदी, पूजा सिंह सेंगर, डा.ममता स्वर्णकार, इंद्रजीत सिंह यादव, सुनील शिवहरे, धीरेंद्र अग्रवाल, सत्यपाल शर्मा, राधेलाल गुप्ता, लाल सिंह चौहान,लक्ष्णदास बाबानी, अनुराग, आदि मौजूद रहे।