फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Auto overturned on the highway, five passengers injured, three referred

Jalaun News: हाईवे पर पलटा ऑटो, पांच यात्री घायल, तीन रेफर

Sat, 13 Sep 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned on the highway, five passengers injured, three referred
कदौरा (जालौन)। क्षेत्र के जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे स्थित बागी गांव के पास शुक्रवार दोपहर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर हालत होने पर तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के कुरारा से सवारियां लेकर कालपी की ओर जा रहा ऑटो जैसे ही ग्राम बागी के पास पहुंचा। इसी दौरान खेत एक भैंस हाईवे पर दौड़कर आ गई। सामने से भैंस आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलटकर सड़क पर गिर गया। हादसे में ऑटो में सवार पाली निवासी छोटेलाल (75), बागी निवासी गीता (45), कुरारा निवासी संतोषी (50), सोमवती (50), पचखुरा मई निवासी मनीष (21) घायल हो गए। ग्रामीणों ने दौड़कर ऑटो को सीधा किया और दबे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी कदौरा भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मनीष, संतोषी और गीता को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed