फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Audit team inspected MNREGA works

Jalaun News: ऑडिट टीम ने मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण

Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Audit team inspected MNREGA works
कदौरा। मनरेगा के कार्यों की हकीकत देखने के लिए गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मवई अहीर में ऑडिट टीम पहुंची। टीम ने सबसे पहले मनरेगा से कराएं गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन किया। रोजगार सेवक और महिला मेट को श्रमिकों की प्रतिदिन हाजिरी भरने के साथ समय से रोजगार देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

टीम ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक भी इसमें टीम ने 2022- 23 में कराएं गए मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना कार्य को पढ़कर सुनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के बाहर नाले की खुदाई,तालाब के सुंदरीकरण, गांव के बाहर नाला निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने मवई अहीर से हांसा मार्ग व बरही मार्ग क्षतिग्रस्त है। मरम्मत कराने की मांग की है। टीम के सदस्य गंगाविशुन ने कहा कि मनरेगा से कराए गए कार्यों का सत्यापन किया है। अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देगें। बताया कि भीषण गर्मी के चलते मनरेगा कार्य प्रभावित हुए है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों में तालाब खुदाई के साथ नाला निर्माण, सड़कों की मरम्मत भी जरूरी है, जिससे बारिश के पानी का निकास के साथ आवागमन में दिक्कत न हो। वही मटरा गांव के पंचायत भवन में हरीनारायण ने बैठक की। इस दौरान सचिव वंदना वर्मा, नवीन कुमार, जेई अरविंद पाल, जेई प्रवीण द्विवेदी, रोजगार सेवक रहमत खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed