{"_id":"6410c026bdbaff3e3802a1e4","slug":"atvm-facility-will-be-available-at-18-stations-of-jhansi-division-orai-news-c-12-1-122677-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: झांसी मंडल के 18 स्टेशनों पर होगी एटीवीएम सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: झांसी मंडल के 18 स्टेशनों पर होगी एटीवीएम सुविधा
Wed, 15 Mar 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड के बाशिंदों को अब टिकट खिड़की पर लाइन के झंझट से मुक्ति मिलने वाली है। रेल प्रशासन ने झांसी मंडल के 18 स्टेशनों पर अत्याधुनिक ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन (एटीवीएम) भेजी है। जिससे यात्री मोबाइल के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर टिकट निकाल सकेंगे। एटीवीएम स्टेशनों पर भेज दी गईं है। जल्द इन मशीनों को इंस्टॅाल कराया जाएगा।
बता दें कि रेलवे में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए झांसी मंडल के 18 रेलवे स्टेशनों पर नई 26 एटीवीएम भेजी गई है। एटीवीएम की सप्लाई और लगाने की जिम्मेदारी उड़ीसा की कटक की एडसॉफ्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। इन मशीनों को झांसी, ग्वालियर, बांदा, ललितपुर, मुरैना, चित्रकूट, महोबा, हरपालपुर, डबरा, दतिया, उरई, बबीना, बिरलानगर, भिंड, पुखरायां, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो स्टेशनों पर लगाया जाएगा। वहीं एटीवीएम महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, दुरियागंज (बागेश्वर धाम) और खजुराहो में पहली बार एटीवीएम लगाई जा रही है।
बुंदेलखंड के इन स्टेशनों पर भेजी गई मशीनें
स्टेशन का नाम काम कर रही मशीनें भेजी गई मशीनें
झांसी 3 3
बांदा 2 2
ललितपुर 4 2
चित्रकूट 2 1
महोबा 2 1
उरई 1 2
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
एटीवीएम के लगने से यात्रियों को टिकट के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। यात्री एटीवीएम से टिकट निकालकर अपने मोबाइल फोन से ही भुगतान कर सकेंगे। इससे उनका समय बचेगा। साथ ही फुटकर पैसों का झंझट भी नहीं रहेगा।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रेलवे झांसी मंडल