फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attempt to drag a female doctor out of the room in medical college, accused clerk suspended

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक को कमरे से खींचने का प्रयास, आरोपी लिपिक निलंबित

Sat, 31 Aug 2024 04:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 31 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Attempt to drag a female doctor out of the room in medical college, accused clerk suspended
उरई (जालौन)। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी का मामला अभी शांत नहीं हुुआ है कि इसी बीच यहां के मेडिकल कॉलेज के आवासीय क्षेत्र में महिला डॉक्टर से अभद्रता की गई। आरोपी लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित डॉक्टर ने पूरी घटना पर आगरा में अपने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के कैंपस के अंदर 19 अगस्त को एक महिला डॉक्टर के कमरे में मेडिकल कॉलेज में तैनात लिपिक ललित कुमार नशे की हालत में हाथ में राखी लेकर पहुंचा और उनका दरवाजा खटखटाया। महिला डॉक्टर का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो आरोपी लिपिक ने उनका हाथ पकड़ कर खींच लिया। उन्होंने किसी तरह हाथ छुड़ाकर अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। मामला तूल पकड़ता देख मेडिकल कालेज प्रबंधन ने आरोपी लिपिक को निलंबित कर दिया। जबकि घटना के बाद से ही महिला डॉक्टर अपने घर आगरा में है। चौकी प्रभारी महिला डॉक्टर का बयान दर्ज करवाने के लिए आगरा गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि महिला डॉक्टर द्वारा शिकायत की गई थी, जिस पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। जांच में अन्य कोई वजह सामने नहीं आई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का कहना है िक घटना पुलिस के संज्ञान में हैं, जांच चल रही है। किसी भी तरह का बयान देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed