फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Attack on four brothers working on farm with ax, report on four people

खेत पर काम कर रहे सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से हमला, चार लोगों पर रिपोर्ट

Wed, 19 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attack on four brothers working on farm with ax, report on four people
कोंच। सोमवार को ग्राम घिलौर में खेत में काम कर रहे दो भाइयों पर उनके विरोधियों ने अचानक धावा बोलकर कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घिलौर में सोमवार शाम दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रघुनाथ पुत्र वीरेंद्र सिंह व उनके भाई रायसिंह पर गांव के ही इंद्रपाल सिंह पुत्र अमृत सिंह, ज्ञान सिंह पुत्र रामसिंह, पुनीत सिंह व नवनीत सिंह पुत्रगण इंद्रपाल सिंह ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया जिससे दोनों भाई घायल होकर गिर पड़ेे। दूसरे खेत पर मौजूद उनके पिता व अन्य परिजन व किसान दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रायसिंह की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नदीगांव इंस्पेक्टर रूपकृष्ण त्रिपाठी का कहना है कि जमीन को लेकर विवाद हुआ है, आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed