{"_id":"5f8f28898ebc3ea3725216d1","slug":"atikraman-karane-vaalon-par-paalika-ne-lagaaya-jurmaana-orai-news-knp58968816","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने वालों पर पालिका ने लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण करने वालों पर पालिका ने लगाया जुर्माना
विज्ञापन
अभियान के दौरान दुकानदारों को समझाते नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह।
- फोटो : ORAI
कदौरा(जालौन)। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ)के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्य बाजार में पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसमें आधा सैकड़ा दुकानदारों के छज्जे व टिनशेड को हटाते हुए जुर्माना लगाया गया। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप रहा। कई बार दुकानदारों व टीम के कर्मचारियों में नोकझोंक हुई।
नगर के दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे छज्जा और टिन लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इससे सड़कों पर आए दिन जाम की समस्या रहती थी। कई बार नगर पंचायत ने दुकानदारों को नोटिस देकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया। दुकानदारों ने कब्जा नहीं हटाया। मंगलवार को नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने बाजार का भ्रमण किया। अवैध छज्जे समेत आधा सैकड़ा दुकानदारों के कब्जे ध्वस्त किए गए।
इस मौके पर कई बार दुकानदारों व टीम के सदस्यों के बीच नोकझोंक हुई। नगर पंचायत ईओ ने शांत कराया। इस मौके पर लिपिक राधाबल्लभ चतुर्वेदी, सफाई नायक रामबाबू, सलमान सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मचारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।