उरई। जिला विज्ञान क्लब एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में कौन बनेगा नन्हा कलाम, नवप्रवर्तन प्रदर्शनी, विज्ञान को जानो प्रतियोगिता का आयोजन गांधी इंटर कालेज में किया गया। लिखित परीक्षा के बाद प्रोजेक्टर में वीडियो दिखाकर वैज्ञानिक घटना से संबंधित मौखिक एवं नवाचारात्मक विचार का मूल्यांकन किया गया।
मुख्य अतिथि एडीएम पीके सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करें। विज्ञान के सिद्धांतों व नियमों का पालन वैज्ञानिक उपयोग केवल मानवहित में करें। विज्ञान का दुरुपयोग रोंके उस बात की शपथ भी दिलाई। मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने विज्ञान को जानो योजना अंतर्गत जो क्रियात्मक मॉडल बनाए गए थे वे सराहनीय है। डीआईओएस भगवत पटेल ने नन्हा कलाम योजना के बारे में बताया कि जिले के छात्र विज्ञान के क्षेत्र में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम फहरा रहे हैं और बच्चों को छोटे-छोटे विज्ञान प्रयोग स्वयं कर देखने की सलाह दी। संचालन विनय कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान अर्चना त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, शैलेंद्र, उदयवीर, प्रशांत रंजन के निर्देशन में परीक्षा संचालित की गई कक्ष निरीक्षक के रूप में बृजेंद्र सिंह, मनोज, आकांक्षा, विजय सक्सेना, नरेश श्रीवास, सुरेंद्र पांडे, अतुल दीक्षित, गौरव, मोहित, मिनी दुबे, शिवकुमारी, अनिल पाल, विक्रम सिंह, गुलजार, रणबीर,रामेंद्र, रघुवीर सिंह राजेंद्र गुप्ता आदि ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य डॉ रविशंकर अग्रवाल ने आभार जताया।