फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ASP got an investigation into the case of a constable

एएसपी को मिली सिपाही के मामले की जांच

Wed, 15 Jan 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
ASP got an investigation into the case of a constable
मंगलवार को कोतवाली में अपनी नवजात बच्ची के साथ प्रतिभा। - फोटो : ORAI
उरई। पहली पत्नी को छिपाकर दूसरी शादी करने वाले सिपाही संतोष यादव की पिटाई मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक डॉ एके सिंह को दी गई है। एएसपी का कहना है कि यदि पत्नी सिपाही के खिलाफ एफआईआर लिखाना चाहेगी तो तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की दोपहर उमरारखेड़ा निवासी महिला प्रतिभा ने बीच सड़क पर लाइन हाजिर चल रहे सिपाही संतोष यादव की जमकर पिटाई की थी। प्रतिभा का आरोप है कि संतोष ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर न सिर्फ उससे दूसरा ब्याह रचाया बल्कि उसके तीन चार लाख रुपये भी हड़प लिए। बीते कई दिनों से संतोष उसे छोड़कर कहीं चला गया था। इस पर संतोष की तलाश करते हुए प्रतिभा को उसकी पहली शादी का पता चला। इसके बाद सोमवार को कालपी स्टैंड पर संतोष के दिखाई देते ही वह उस पर टूट पड़ी। वहीं दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी है। एएसपी का कहना है कि प्रतिभा के साथ पूरा न्याय किया जाएगा। इधर, मारपीट के बाद से ही आरोपी संतोष पुलिस के सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

कल महिला आयोग की सदस्य से भी लगाएगी गुहार
गुरुवार को महिला आयोग की सदस्य महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। प्रतिभा के परिजनों का कहना है कि वे उसे लेकर आयोग की सदस्य के सामने भी गुहार लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में हूं, कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी
मारपीट से पहले पुलिस लाइन के बाहर भी प्रतिभा व संतोष के बीच कहासुनी हुई थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वह प्रतिभा से चिल्ला चिल्ला कर कह रहा था कि पुलिस में हूं, तुम्हारी जैसी लड़की उसका कुछ न बिगाड़ पाएगी।
सड़क पर लाए बगैर चैन नहीं लूंगी
संतोष का नाम सुनते ही आगबबूला होने वाली प्रतिभा का कहना है कि सिर्फ लाइन हाजिर से काम नहीं चलेगा, जब तक संतोष को बर्खास्त कराकर उसे सड़क पर नहीं ले आएगी, उसे चैन नहीं मिलेगा। चाहे किसी भी नेता या अफसर से क्यों न शिकायत करनी पड़े।
आरोपी सिपाही के साथियों से होगी पूछताछ
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि आरोपी सिपाही संतोष के साथ रहने वाले सिपाही उसकी इस करतूत से अंजान रहे हो, लिहाजा उसके उन साथियों से भी मामले के संदर्भ में पूछताछ की जाएगी

पुलिस कर्मियों पर लग रहे दाग पर दाग
बीते सात आठ माह से जनपद पुलिस लगातार आरोपों के घेरे में घिर रही है और अधिकारी सभी को लाइन हाजिर कर कार्रवाई की इतिश्री कर रहे हैं। फिर वह चाहे पूर्व में कदौरा, आटा और कुठौंद थानों के प्रभारी रहे हो, जिन्हें लाइन हाजिर कर आरोपों की जांच भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed