फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Aslha factory factory caught, one arrested

असलहा फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी, एक गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aslha factory factory caught, one arrested
खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह - फोटो : ORAI
उरई। कदौरा थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पर छापा मारकर बने व अधबने तमंचे, कारतूस, व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। वहीं फैक्टरी संचालित करने वाले शातिर आरोपी को भी दबोच कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया किकदौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को थाना क्षेत्र के इकौना जंगल स्थित दानीबाबा मंदिर के पास छापा मारकर अवैध रुप से संचालित शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी। पुलिस को वहां से 315 बोर अधबना तमंचा, 12 बोर बंदूक, कारतूस समेत अन्य शस्त्र बनाने वाले उपकरण बरामद हुए। फैक्टरी संचालक गंगाराम अहिरवार पुत्र गोरेलाल निवासी डामर थाना कुरारा जिला हमीरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गंगाराम ने बताया कि वह लगभग दस वर्ष से तमंचे बनाकर अवैध कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन

शस्त्र बनाने के लिए उपकरण हमीरपुर जनपद से लाता है और अकेले ही जंगल में शस्त्र बनाकर आसपास के जनपदों व क्षेत्रों में बेचता है। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी फैक्ट्री संचालक को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कदौरा जीतेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सत्यदेव त्रिपाठी, बाबूलाल यादव, सिपाही अरविंद कुमार, संजय यादव, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, चालक विनीत कुमार रहे। एएसपी डा.अवधेश सिंह ने बताया कि दो वर्ष पहले गंगाराम पकड़ा जा चुका है। इसके बावजूद भी वह तमंचा बनाकर 3 हजार रुपये में बेचा करता था। उसने अभी तक कितने तमंचे बनाकर किस किस को बेचे इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असलहा फैक्टरी से बरामद माल
कदौरा पुलिस को 315 अधबना तमंचा, एक 12 बोर बंदूक, एक 12 बोर अधबना तमंचा, दो कारतूस 315 बोर, एक ग्रांडर ड्रिल मशीन, कोयला भट्टी, दो लोहे के शिकंजे, चार हथौड़े, दो ब्लेड आरी, 35 आरी पत्ता, 10 रेती, 2 सम्सी, एक प्लास, चार छेनी, 16 स्प्रिंग, पीतल के तार, लोहे की निहाई बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed