फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ask for documents from landowners to pay compensation

Jalaun News: मुआवजा देने के लिए भूस्वामियों से दस्तावेज मांगे

Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ask for documents from landowners to pay compensation
मुहम्मदाबाद। लोक निर्माण विभाग ने डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद के 38 व कुसमिलिया गांव के 17 ग्रामीणों को फोरलेन निर्माण के लिए उनकी आवासीय जमीन अधिग्रहण कर उचित मुआवजा दिए जाने के संबंध में नोटिस जारी किए हैं। साथ ही जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेज विभाग में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद और कुसमिलिया गांव के आवासीय इलाके से होकर गुजरे उरई-राठ फोरलेन का अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है। जबकि इस फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया साल 2017 में ही शुरू हुई थी। विभाग के अनुसार गांवों में आवासीय भूमि के अधिग्रहण के लिए सड़क के मध्य से दोनों ओर 22.86 मीटर विभागीय भूमि को छोड़कर बने मकानों एवं जमीन का मुआवजा विभाग की ओर से नियमानुसार देय है। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग भू-स्वामियों से बारह साला, भूमि की खतौनी, रजिस्ट्री, बैंक पासबुक, आधार एवं पैनकार्ड की छाया प्रतियों के साथ तहसील से बनवाया गया समझौता पत्र, भूस्वामी की चार फोटो विभाग कार्यालय में मांगे गए हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि दोनों गांवों के भू-स्वामियों के मुआवजे की करीब तीन करोड़ की धनराशि विभागीय खाते में जमा है। लेकिन अधिग्रहण की जाने वाली भूमि से संबंधित पत्रावलियां दो-तीन लोगों ने ही कंपलीट कर पाईं हैं। ग्रामीणों को पहुंचाया जाने वाला तीसरा नोटिस जारी किया गया है। जेई पुष्पेंद्र का कहना है कि किसान जल्द मांगें गए दस्तावेज उपलब्ध कराए ताकि उनके मुआवजे की कार्रवाई पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed