फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   As the satsang ended, a stream of vehicles emerged, blocking the Jhansi-Kanpur highway for three hours

Jalaun News: सत्संग खत्म होते निकला वाहनों का रेला, झांसी-कानपुर हाईवे तीन घंटे जाम

Wed, 08 Oct 2025 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
As the satsang ended, a stream of vehicles emerged, blocking the Jhansi-Kanpur highway for three hours
फोटो - 13 फैजल
आटा (उरई)। नवीन गल्ला मंडी में आयोजित जय गुरुदेव सत्संग कार्यक्रम के समापन पर मंगलवार को जैसे ही हुआ वैसे ही दो हजार से ज्यादा वाहनों का रेला निकल पड़ा। जल्दी निकलने की होड़ में झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस को यातायात बहाल कराने में मशक्कत करनी पड़ी। तीन घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित नवीन गल्ला मंडी में जय गुरुदेव का दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम किया जा रहा था। मंगलवार की सुबह कार्यक्रम का समापन होने के बाद शामिल लोगों के वाहन जैसे ही निकलना शुरू हुए तो हाईवे पर जाम की स्थिति बनने लगी। जल्दी निकलने के चक्कर में कुछ चालकों ने अपने वाहनों को आढ़े-तिरछे किए तो जाम लग गया। देखते ही देखते जाम में ट्रक, बसें, कार, ट्रैक्टर,डीसीएम समेत बड़ी संख्या में वाहन फंस गए।
विज्ञापन

हाईवे की दोनों लेनों की सड़कों पर करीब दो किलोमीटर वाहन खड़े हो गए। आटा थाना पुलिस के साथ अन्य थानों की पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद जाम को खुलवाया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका। इसके बाद भी भीड़ के चलते वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ मरीजों को उठानी पड़ी। जो लोग समय पर अपने कामों पर जा रहे थे, उनको भी जाम में फंसकर समय गंवाना पड़ा। लोगों का कहना है कि जब प्रकाशन को जानकारी थी कि इतनी भीड़ आ जाएगी तो पहले से ही व्यवस्था करनी चाहिए थी। प्रशासन के ध्यान न देने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कदौरा निवासी फैजल ने बताया कि वह बच्चे का इलाज कराने उरई अस्पताल आ रहे थे। जैसे ही वह आटा के मंडी के पास पहुंचे तो जाम में फंस गए। करीब दो घंटे बाद उनकी बाइक निकल सकी। उनके साथ ही कई लोग भी जाम में फंसे थे।

खुटमिली गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह बहन को लेकर इलाज के लिए उरई जा रहे थे। रोजवेज से आटा तक तो आराम से पहुंच गए, लेकिन मंडी के पास घंटों बस में जाम में बैठे रहे। फिर साथी को बुलाकर वह बाइक से उरई के लिए रवाना हो रहे हैं।


उरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी अनुराग तिवारी ने बताया कि वह आटा में सीमेंट गिट्टी की दुकान किए हैं। मंगलवार को वह कार से आटा जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही हाईवे पर पहुंची कि जाम में फंस गई। करीब एक घंटे बाद वह वहां से निकल सके। पता चला कि सत्संग के बाद लोगों की भीड़ निकलने से जाम लग गया है।

कालपी सर्किल के सभी थानों का पुलिस बल कार्यक्रम में लगाया गया था। इसमें करीब 60 पुलिस कर्मी व्यवस्था में लगे थे। जाम की सूचना पर कुछ और पुलिस बल भेजा गया था। इस पर स्थिति को संभाल लिया गया था।
- प्रदीप कुमार वर्मा, एएसपी, जालौन

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से अनुमति ली गई थी। इसके साथ ही उनके करीब एक हजार कार्यकर्ता देखरेख में लगे थे। अचानक से भीड़ जाने से जाम की स्थिति बनी थी।

- नागेश्वर द्विवेदी, व्यवस्थापक
स्टेशन पर भी रहा अफरातफरी का माहौल
उरई। घर जाने की जल्दबाजी में लोग स्टेशन भी पहुंच गए तो वहां मेला जैसा नजारा हो गया। स्टेशन पर लोग भीड़ देख दंग रह गए। सूचना पर सीओ सिटी अर्चना सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और सभी को ट्रेनों में बैठाकर उनके गंतव्य तक रवाना करवाया। करीब दो घंटे तक स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों को स्टेशन पर बैठने के लिए जब कुर्सियां नहीं मिली तो वह जमीन पर बैठने को मजबूर हो गए। (संवाद)

फोटो - 13 फैजल

फोटो - 13 फैजल

फोटो - 13 फैजल

फोटो - 13 फैजल

फोटो - 13 फैजल

फोटो - 13 फैजल

फोटो - 13 फैजल

फोटो - 13 फैजल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed