फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Army man accused of shooting salesman's nephew arrested

Jalaun News: सेल्समैन के भतीजे को गोली मारने का आरोपी फौजी गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 14 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Army man accused of shooting salesman's nephew arrested
कालपी। शराब ठेके पर जाकर सेल्समैन के भतीजे को तमंचे से गोली मारने वाले आरोपी फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर पुलिस अभिरक्षा से भागने का भी आरोप है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना व गांव निवासी जयवीर सिंह आर्मी में जवान है। 25 जनवरी को वह गांव में छुट्टी पर था तभी शराब ठेके पर मिलावट की बात कहने पर उसका सेल्समैन के भतीजे चरण सिंह से उसका विवाद हो गया था। इस पर उसने तमंचे से गोली मार दी थी। इससे चरण घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। लेकिन परिजन उसे जबरन छुड़ा ले गए थे। मामले में पुलिस ने सेल्समैन को गोली मारकर घायल करने व पुलिस पर हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। तभी से आरोपी फौजी जयवीर सिंह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके घर में 82 का नोटिस भी चस्पा किया था। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ एके सिंह ने बताया कि आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed