फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Are made ??of Muhammadabad Unexampled Tajiye

मुहम्मदाबाद के बने ताजिये होते हैं बेमिसाल

Sat, 17 Oct 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sat, 17 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Are made ??of Muhammadabad Unexampled Tajiye
मोहर्रम शुरू होने के साथ ही कारीगर ताजिया बनाने में दिन-रात जुटे हुए हैं। ताजिया बनाने वाले कारीगर मुहम्मदाबाद में दो महीने से डेरा डाले हुए हैं। इस बार कारीगर बेहतरीन नक्शे के आकार का ताजिया बना रहे हैं।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद के ताजिये बेमिसाल माने जाते हैं।


गांव स्थित इमामबाड़े में चार कारीगरों की टोली दिन रात ताजिया बनाने में जुटी है। ये कारीगर ताजियों को बनाने में अपना हुनर दिखाने में लगे हैं। मुहम्मदाबाद में मोहर्रम की 9 व 10 तारीख को ताजिये निकाले जाते हैं। जालौन के 47 वर्षीय मुहम्मद हनीफ मंसूरी अपने तीन बेटों के साथ दो महीने से यहां आकर ताजिया बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन



 उनका कहना है कि यह कार्य उनके यहां तीन पीढ़ी से हो रहा है। उनके उस्ताद  सुबराती ने इस कार्य में उन्हें पूरा हुनर सिखाया है। उन्होंने बताया कि इस बार वह कारीगरी का ऐसा हुनर दिखाएंगे कि लोग हैरत में पड़ जाएंगे। तकरीबन 20 से 22 फुट ऊंचे ताजिये में गुंबद कुछ अलग ही ढंग से बना कर तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 ताजिया निर्मित करने में बांस, रंगीन कागज, रंगीन पन्नी, प्लास्टिक की गेंदे, प्लाई, किरकिरी कागज एवं थर्मोकोल आदि का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं कारीगरों ने बताया कि इस बार उन्हें जनपद जालौन के साथ बाहरी जिलों में भी ताजिया बनाने के लिये बुलाया गया है। उनकी देखरेख में कई जगहों पर ताजिया बनाने का कार्य जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed