फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Apart from Chhounk, the fraud committed with another person was not investigated

Jalaun News: छौंक के अलावा दूसरे व्यक्ति के साथ हुई धोखाधड़ी की नहीं हुई जांच

Thu, 02 Oct 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Apart from Chhounk, the fraud committed with another person was not investigated
उरई। कालपी के छौंक गांव में हुए फर्जी बैनामा कांड की एसआईटी जांच कर रही है। टीम ने बुधवार को बैनामा कांड में वायरल हुए एक वीडियो में पुलिस गिरफ्त में आरोपी एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये देने की बात कह रहा था। उससे पूछताछ की और जानकारी ली लेकिन दूसरे पुरवा मगरौल में फर्जी आधार से हुए बैनामा कांड की पुलिस जांच ठंडे बस्ते में रखे हुए हैं।
विज्ञापन

8 अगस्त 2023 को कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौंक में विद्यावती का फर्जी आधार कार्ड बनाकर हाईवे किनारे की जमीन का बैनामा कराकर दो करोड़ 17 लाख रुपये की ठगी की गई थी। मामले में पुलिस ने 26 लोगों पर कार्रवाई की थी। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की पुलिस ने आधार फर्जीवाड़ा में जालौन कस्बा के बापू साहब निवासी धर्मेंद्र सक्सेना को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। मामले में आया था कि महिला का फर्जी आधार कार्ड बनाने में धर्मेंद्र सक्सेना की फर्म के कुछ लोग शामिल थे। इसके साथ ही उसका नाम भी जोड़ा जा रहा था। इस पर एसपी ने शनिवार को एसआईटी गठित कर दी थी। घटना के दौरान जांच में हीलाहवाली करने में कोतवाल परमहंस तिवारी व अतिरिक्त निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। तत्कालीन सीओ देवेंद्र पचौरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआईजी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

मामला चर्चित हो जाने पर पुलिस इसी तक सीमित बनी हुई है। लेकिन अगर देखा जाए तो इस मामले में आधार कार्ड के खेल में छौंक गांव की विद्यावती ही जालसाजों की शिकार नही हुई थी बल्कि भूमाफिया ने फर्जी आधार कार्ड के सहारे और भी घोटाले किए हैं। इसमें नया पुरवा मगरौल निवासी राममोहन ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने मुल्लू पुत्र दीनदयाल के आधार में संशोधन कराकर उसे मुल्ला पुत्र धनी बनाकर बेशकीमती जमीन का बैनामा करा लिया है। जबकि धनी तो उसके बाबा का नाम था। उसने इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की थी। इसके साथ ही उसने जांच कराए की मांग की थी। लेकिन अभी तक जांच पूरी नही हो सकी है। जबकि उसके आधार में पिता का नाम ही बदल दिया है। जबकि राशन कार्ड में अभी भी मुल्लू पुत्र देवीदयाल ही दर्ज है। अगर पुलिस इन सभी मामलों की जांच करें तो और भी खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन


एसआईटी पूरे मामले की दोबारा जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed