फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Aparna wanted to teach the children of the village by becoming a teacher

शिक्षिका बनकर गांव के बच्चों को पढ़ाना चाहती थी अपर्णा

Tue, 26 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aparna wanted to teach the children of the village by becoming a teacher
मृतका अपर्णा की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
कदौरा। भोगनीपुर सड़क हादसे का शिकार हुई छात्राओं की खबर जैसे ही कस्बे पहुंची तो दोनों के इलाकों में हड़कंप सा मच गया। हर कोई छात्राओं के परिजनों के साथ कानपुर देहात जाने को तैयार था।
विज्ञापन

हादसे में जान गवाने वाली डायट की छात्रा अपर्णा के चाचा चाची तो बदहवाश हालत में मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ लेकर घटनास्थल भोगनीपुर की ओर निकल पड़े। किसानी करने वाले अपर्णा के चाचा विजय बहादुर के बेटे मोनू ने बताया कि उसकी चचेरी बहन अपर्णा पढ़ाई में शुरू से ही तेज थी। मोनू के मुताबिक अपर्णा के पिता शैलेंद्र व मां सुनीता कदौरा क्षेत्र के गांव चतेला में रहते हैं। जबकि अपर्णा कस्बे में हमारे घर पर ही रहकर डायट में पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

मोनू ने बताया कि अपर्णा अक्सर करती थी कि वह शिक्षिका बनकर गांव के बच्चों को पढ़ाएगी। एक पल को भी नहीं लगाता है कि सड़क हादसे ने अपर्णा को हम सबसे हमेशा के लिए छीन लिया। अपर्णा से छोटा उसका एक सगा भाई अर्पित भी है। हादसे के बाद देर रात तक विजय बहादुर के घर महिलाओं की भीड़ लगी रही। वहीं हादसे में घायल छात्रा शमीम फातिमा की मां फहमीदा का भी रो रोकर बुरा हाल है। फतिमा के पिता खलील अहमद देर रात तक घायल बेटी के साथ कानपुर देहात स्थित अस्पताल में ही रहे और कस्बे नहीं लौटे। परिजनों के मुताबिक फातिमा पांच भाई बहन हैं। तीन बहनों में फातिमा सबसे छोटी है।

अपर्णा के चाचा विजय के घर बैठी महिलाएं।

अपर्णा के चाचा विजय के घर बैठी महिलाएं।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed