फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anupam had made a video of suicide before his death

अनुपम ने मौत से पहले बनाया था सुसाइड का वीडियो

Fri, 16 Oct 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anupam had made a video of suicide before his death
कोंच। लॉज के कमरे में फांसी पर लटकने से पहले अनुपम ने अपना वीडियो बना कर यू ट्यूब पर अपलोड किया था। हालांकि कमरे में अंधेरे के कारण विजुअल नहीं आ सके। अनुपम ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है कि पैसे कमाने की चाहत में उसने गलत रास्ता पकड़ लिया। उसने मरने को अपना खुद का सोचा समझा फैसला बताया है। उसने संदेश में कहा कि अगर उसके घरवाले किसी पर कोई आक्षेप लगाते हैं तो न माना जाए। अंत में उसने सभी को बॉय बोला।
विज्ञापन

कस्बे के गोखलेनगर के अनुपम (22) पुत्र राजकुमार का शव गुरुवार रात क्षेत्र के ही शिवम लॉज के कमरे में लटका मिला था। उसकी मौत के बाद से ही इलाके में चर्चा थी कि अनुपम सट्टे में लिप्त होने से परेशान था। पुलिस को कमरे से मिले मोबाइल में यू ट्यूब पर उसके सुसाइड का धुंधला सा वीडियो मिला है। इसमें उसनेे अपनी मौत की बाबत बात कही थी। परिजनों ने बताया कि बेटा बहुत होनहार था। गलत संगत के कारण बिगड़ गया था। परिजनों के मुताबिक जब अनुपम पढ़ाई कर रहा था, तब उसने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उनसे सवाल पूछे थे। किसी को क्या पता था कि वह गलत संगत में पड़कर मौत का रास्ता चुन लेगा। उसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। नाते रिश्तेदारों को यकीन नहीं हो रहा कि इतना होनहार युवक कैसे जिंदगी से हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed