{"_id":"6499e1886b8e7a9cb30b6684","slug":"another-truck-collided-with-the-truck-from-behind-owner-killed-driver-injured-orai-news-c-12-1-306034-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Accident: ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, मालिक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Accident: ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, मालिक की मौत, चालक घायल
Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रक भिड़ गया। इस हादसे में ट्रक मालिक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कूड निवासी मनोज कुमार (35) ट्रक के मालिक थे। रविवार की रात वह ट्रक से झांसी की ओर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर इटावा की ओर जा रहे थे। ट्रक उनका रिश्तेदार सोनू उर्फ दीपक (32) निवासी निवासी नगला वाले थाना एरवा कटरा जिला औरैया चला रहा था। मनोज बगल में बैठे थे।
छिरिया सलेमपुर के पास किमी संख्या 203 के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने बिना सिग्नल दिए अचानक ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगने से पीछे से ट्रक लेकर आ रहा सोनू संतुलन खो बैठा। उसका ट्रक आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। हादसे में चालक सोनू और ट्रक मालिक मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी-112 को दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां मनोज ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू को उच्च संस्थान रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि मनोज 0दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी चार माह पहले हुई थी। उसकी मौत से पत्नी रश्मि सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता पूरन सिंह ने अज्ञात ट्रक व उसके चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।