फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Announcement made throughout the day, remove encroachment campaign from today

Jalaun News: दिनभर हुई मुनादी, अतिक्रमण हटाओ अभियान आज से

Thu, 13 Jun 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Announcement made throughout the day, remove encroachment campaign from today
उरई। शहर में चारों तरफ सड़कों के किनारे दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। सड़कों को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासन आज से अभियान चलाएगा। इसको लेकर एक सप्ताह से तैयारी चल रही थी। अंतिम दिन पालिका की प्रचार गाड़ी ने शहर में घूम कर ऐलान किया। इसमें सभी से अनुरोध किया गया कि वह सड़क किनारे से अतिक्रमण हटा लें नहीं तो पालिका सारा सामान जब्त कर लेगी। इस अभियान में नगर पालिका, पुलिस विभाग, प्रशासन, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने बताया कि एक सप्ताह से शहर को कब्जा मुक्त कराने की तैयारी चल रही थी। चार दिन पहले नोटिस भी दे दिए गए थे। इसके बाद भी दुकानदारों ने सड़क किनारे से कब्जा नहीं छोड़ा है। आज अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के साथ ही ,सड़क पर अवैध ढंग से जमा की गई मौरंग, गिट्टी, ईंटे जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed