{"_id":"5fe6348c8ebc3e3bb10e604b","slug":"anna-will-get-freedom-from-cattle-in-gaushala-inauguration-orai-news-knp602144440","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला का हुआ शुभारम्भ, मिलेंगी क्षेत्र के किसानों को अन्ना से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला का हुआ शुभारम्भ, मिलेंगी क्षेत्र के किसानों को अन्ना से मुक्ति
विज्ञापन
आटा। ग्राम चमारी में एक करोड़ बीस लाख लागत से तीन हेक्टेयर जमीन पर बनी गोशाला का उद्घाटन सांसद भानु प्रताप वर्मा, विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने किया। बाद में गोशाला का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान सीमा द्विवेदी के कार्य की सराहना की।
जिलाधिकारी ने बताया कि गोशाला का संचालन पशुपालन विभाग द्रारा किया जाएगा। ग्रामीण विभाग अभियंत्रण के जेई गफ्फार खान ने बताया कि गोशाला में 500 जानवरों के रखने की जगह है। यहां पर चार टीन शेड, एक दस लीटर की पानी की टकी, एक बड़ा भूसा गोदाम, एक चिकित्सक रूम सहित कई जरूरतों की चीजों को बनाया गया है। शाम को ही लगभग तीन सैकड़ा जानवरों को बंद भी किया गया।
डीएम मन्नान अख्तर ने निर्देश दिए की गोशाला के कर्मचारी गोशाला में सर्दी को देखते हुए बचाव के इंतजाम पूर्ण करे, लापरवाही पर जिम्मेंदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ कदौरा अतिरंजन सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चमारी जयप्रकाश मुनि महाराज, आटा पशुचिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई आदि मौजूद रहे।