फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   anna maveshee se baik takaraane se adhed kee maut

अन्ना मवेशी से बाइक टकराने से अधेड़ की मौत

Fri, 09 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
anna maveshee se baik takaraane se adhed kee maut
कदौरा(जालौन)। तेरहवीं भोज में शामिल होकर लौट रहे लोगों की बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

गुरुवार रात नौ बजे ग्राम मवई खुर्द, थाना खन्ना, जनपद महोबा निवासी रामप्रकाश (48 )पुत्र दिलिया अपनी बाइक से भतीजे सीताराम( 42 )पुत्र बदलू और अभिजीत (11 )पुत्र रामप्रकाश के साथ खरेहटा से तेरहवीं भोज कार्यक्रम से लौटकर हमीरपुर जा रहे थे। थाना क्षेत्र के उदनपुर गांव के पास सामने से आए अन्ना मवेशी टकराकर बाइक फिसल कर गिर गई। हादसे में सीताराम की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

रामप्रकाश और अभिजीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से इन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed