फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna Cattle stopped the speed of the udyogakarmee Express

अन्ना मवेशियों ने थामी उद्योगकर्मी की रफ्तार

Sat, 28 Sep 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anna Cattle stopped the speed of the udyogakarmee Express
उरई (जालौन)। कानपुर से बलसाड़ जाने वाली ट्रेन 12944 उद्योगकर्मी एक्सप्रेस रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर घूम रहे मवेशियों के झुंड से टकरा गई। कई मवेशी इंजन में फंसकर करीब आधा किलोमीटर दूर तक घिसटते चले गए। इंजन के एक्सल में मवेशियों के फंसने के कारण ट्रेन रुक गई। ट्रेन के चालक ने कीमैन की मदद से फंसे मवेशियों को निकाला। इससे ट्रेन करीब बीस मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को कानपुर से बलसाड़ जाने वाली उद्योगकर्मी एक्सप्रेस झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के अजनारी रेलवे क्रासिंग 179 के पास से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। जब तक ट्रेन चालक एसके द्विवेदी ने ट्रेन को स्पीड डाउन कर हार्न को बजाते हुए ट्रेन को रोका, तब तक मवेशी इंजन में फंस गए। मवेशी करीब आधा किलोमीटर दूर तक एक्सल में फंसकर घिसटते चले गए और ट्रेन रुक गई।
विज्ञापन

ट्रेन चालक ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा को दी। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम को अवगत कराया। इससे करीब बीस मिनट ट्रेन खड़ी रही। बाद में पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन ज्ञानसिंह की मदद से चालक ने फंसे मवेशियों को निकाला, तब ट्रेन आगे बढ़ सकी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उद्योगकर्मी 10.19 बजे उरई रेलवे स्टेशन से झांसी की ओर रवाना हुई थी। 10.26 बजे ट्रेन में अन्ना मवेशी फंस गए। 10.45 बजे गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक ब्लाक के कारण रोकी मालगाड़ी
उरई (जालौन)। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर अलग अलग सेक्शन में डेढ़ घंटे के ब्लाक के कारण एक मालगाड़ी खड़ी रही। रेलवे ट्रैक के मरम्मत के काम के चलते उरई भुआ सेक्शन में 1.40 बजे से 3.10 बजे तक ट्रैफिक व पावर ब्लाक लिया गया था। इसी तरह उरई आटा सेक्शन में 2.30 बजे से चार बजे तक का ब्लाक लिया गया। इसके कारण ललितपुर कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ी उरई स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed