फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna cattle destroyed 19 bigha vegetable crop

अन्ना मवेशियों ने नष्ट की 19 बीघा सब्जी की फसल

Mon, 24 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Anna cattle destroyed 19 bigha vegetable crop
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार की रात अन्ना मवेशियों ने नदी के किनारे बोई गई 10 किसानों की 19 बीघा करेला, तरोई, कद्दू, लौकी, भिंडी और तरबूज की फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण क्षेत्र में खुली गोशालाओं में बंद अन्ना मवेशियों को संचालकों ने छोड़ दिया है। अब ये मवेशी खेतों के साथ-साथ नदी किनारे बोई गई सब्जी की फसल को नष्ट कर रहे हैं। रविवार की बड़ागांव में अन्ना मवेशियों ने मुल्लू की तीन बीघा, बबलू की दो बीघा, सुखदेव की एक बीघा, शिवप्रसाद की दो बीघा, रामबाबू की एक बीघा, लल्लू की दो बीघा, प्रेमबाबू की एक बीघा, रामचरन की दो बीघा, मोतीलाल की तीन बीघा और बउआ की दो बीघा, करेला तरोई की फसल को चट कर लिया।
विज्ञापन

इससे किसानों में गम के साथ गुस्सा भी ही है। आक्रोशित किसानों ने ब्लॉक अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाकर डीएम को शिकायती पत्र भेजा। किसानों का कहना है कि एक माह पहले गोशालाओं से सचिव ने मवेशियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय गांव और आसपास में तीन सौ से अधिक अन्ना मवेशी घूम रहे हैं। मवेशी चारा-पानी के लिए भटक रहे हैं। किसानों ने बताया कि एक तो कोरोना संकट के चलते बेहाल हैं, ऊपर से अन्ना मवेशी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इस बारे में एसडीएम कौशल कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed