फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Angry at the complaint, the ration dealer beat up the young man, a report has been filed

Jalaun News: शिकायत करने से नाराज कोटेदार ने युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Aug 2025 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Angry at the complaint, the ration dealer beat up the young man, a report has been filed
जालौन। कम राशन देने की शिकायत डीएम से करने से खफा कोटेदार ने गुरुवार को राशन लेने गए युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने पूर्व में कोटेदार संतोष कुमार द्वारा खाद्यान्न की घटतौली किए जाने की शिकायत डीएम से की थी। कोटेदार द्वारा की जा रही घटतौली की शिकायत की जांच डीएम ने पूर्ति निरीक्षक को दी थी। शिकायत किए जाने से कोटेदार नाराज हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह राशन लेने गया था। इसी दौरान उसने शिकायत को लेकर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। जब उसने रोकने की कोशिश की तो उसने डंडे से सिर पर प्रहार कर दिया। मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed