{"_id":"6616dbfadee08d3fb2036fc4","slug":"angered-by-his-fathers-scolding-a-young-man-jumped-into-a-well-died-orai-news-c-224-1-ori1001-113288-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर कुएं में कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर कुएं में कूदा युवक, मौत
Thu, 11 Apr 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
सिरसाकलार। पिता की डांट से नाराज होकर कुएं में कूदे युवक का शव दूसरे दिन पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाल लिया। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के छोटी मड़ैया निवासी उजागर पाल के 22 वर्षीय पुत्र नीरज पाल ने मंगलवार को गांव के बाहर स्थित खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी थी, पुलिस ने युवक को कुएं से निकलाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। जानकारी पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंची थी, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उसको नहीं निकाला जा सका था। मंगलवार सुबह टीम ने उसका शव निकाल लिया। परिजनों ने बताया कि घर में मकान का निर्माण चल रहा था। पिता ने उसे सहयोग करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर पिता ने उसे डांट दिया।
जिससे क्षुब्ध होकर युवक गांव के बाहर खेत पर बने कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों ने बताया कि वह गुजरात के अंकलेश्वर में रहकर पेंटिग का काम करता था। वह दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसका शव निलते ही मां कुसमा देवी गश खाकर गिर पड़ी। उसके मुंह से एक ही शब्द निकला कि अब मेरा क्या होगा लाल। यह देख आसपास खड़े लोगों के भी आंसू आ गए। उसकी मौत से भाई प्रियांशु, बहन शिल्पी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।