फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   And free training on farm subsidies

कृषि यंत्र अनुदान पर और प्रशिक्षण मुफ्त

Mon, 08 Feb 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 08 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
And free training on farm subsidies
किसानों के लिए सरकार की सबमिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना खुशियों
विज्ञापन
की सौगात लेकर आई है। इसमें किसानों को चारा काटने की मशीन से लेकर अन्य आठ प्रकार के कृषि यंत्र अनुदान पर मुहैया कराए जाएंगे। इतना ही नहीं कृषि यंत्रों की कमियों को दूर करने के लिए किसानों को मैकेनिक का प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाएगा। इससे किसानों को

परेशान न होना पड़े और एक रोजगार का अवसर भी मिल सके। किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए बस 20 फरवरी तक आवेदन करना होगा। इसके बाद किसानों का चयन होगा। गौरतलब हो कि सरकार की ओर से किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिससे वह कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़कर अच्छा मुनाफा कमा सकें। इसी क्रम में

सबमिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना में 150 कृषि यंत्रों को किसानों को देने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र मुहैया कराए जाएंगे। योजना का लाभ पंजीकृत किसानों को ही दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को 20 फरवरी तक कृषि विभाग में आवेदन जमा करना है। किसानों को एक ओर जहां कृषि यंत्र

अनुदान पर दिए जाएंगे वहीं मैकेनिक का प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में ट्रैक्टर के लिए 20 किसान प्रशिक्षित किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य यंत्रों के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाना है। विभागीय अधिकारियों की माने तो राज्य स्तरीय ट्रैक्टर एवं फार्म मशीनरी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

21 रोटावेटर, 30 थ्रेसर
योजना में 150 कृषि यंत्रो का जो लक्ष्य मिला है उसमें 21 रोटावेटर किसानों को दिए जाएंगे। इसके अलावा 30 थ्रेसर, हस्त चलित चारा काटने की मशीन 27, हैंड विलोइंग फैन 27, ड्रम सीड्रिल 27,  रसायन छिड़काव की स्प्रे मशीन 18, लेजर लेबरल 03, मल्टी क्राप थ्रेसर 01, जीरो ट्रिल सीड्रिल 08 का वितरण होगा।

वर्जन
पंजीकृत किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा। किसानों को 20 फरवरी तक आवेदन करना है इसके बाद कृषि यंत्रों के लिए चयन किया जाएगा। योजना के संचालन में पारदर्शिता रहे इसके लिए पहले पंजीकृत कराने वालों को लाभान्वित किया जाएगा।- अनिल कुमार पाठक, उप कृषि निदेशक, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed