फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   And Corona vaccines on 1013

और 1013 को लगे कोरोना टीके

Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
And Corona vaccines on 1013
कदौरा सीएचसी में वैक्सीन लगवाते ईओ नगर पंचायत - फोटो : ORAI
उरई। जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए 13 स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए 21 बूथों में लक्ष्य 2222 के सापेक्ष 1013 लोगों का टीकाकरण किया गया। राजकीय मेडिकल कालेज में बनाए गए पांच बूथों में 625 का टीकाकरण होना था, जिसमें 320 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

इसी तरह जिला अस्पताल में 500 का टीककरण होना था, जिसमें सिर्फ 98 लोगों ने टीके लगवाए। इसके अलावा सीएचसी रामपुरा, नदीगांव, माधौगढ़, कोंच, कदौरा, जालौन, कालपी व डकोर में टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया था। जिसमें गुरुवार को 2137 के सापेक्ष 941 को टीके लगाए गए। शुक्रवार को 2222 के सापेक्ष 1013 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

कालपी संवाद के अनुसार सीएचसी में कार्यवाहक चिकित्साधीक्षक डॉ सुंदर सिंह की अध्यक्षता में कोविड टीकाकरण हुआ। इसमें पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के रिक्रूट पुलिस जवानों समेत नगरपालिका कर्मचारियों को वैक्सीन दी गई। टीकाकरण को आने वाले कर्मचारियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। टीकाकरण के बाद कर्मचारियों को आधा घंटे से अधिक समय तक विशेष कक्ष में चिकित्सीय टीम की निगरानी मे रखा गयीा। पालिका ईओ सुशील कुमार दोहरे, लेखाकार हरिभूषण सिंह चौहान, राकेश बघेल, पुष्पेंद्र सिंह, सत्यवती पाल, शालिनी बाजपेई, वीना, रचना पाल, वंदना विश्कर्मा, रचना द्विवेदी, माया वर्मा, ममता, सुशीला आदि ने सहयोग किया। इसी तरह कदौरा सीएचसी में भी 71 के सापेक्ष 61 का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed