फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anarchists broke the idol of the goddess, anger among the villagers

Jalaun News: अराजकतत्वों ने तोड़ी देवी की मूर्ति, ग्रामीणों में रोष

Tue, 09 May 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 09 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anarchists broke the idol of the goddess, anger among the villagers
फोटो -16 मंदिर में क्षतिग्रस्त की गई मूर्ति। संवाद
विज्ञापन

फोटो - 17 ग्रामीणों को समझाते सीओ व थानाध्यक्ष। संवाद
फोटो - 18 घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
थाना क्षेत्र के अटरिया गांव का मामला, पुलिस ने 48 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का किया दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
आटा। अराजक तत्वों ने संकटा देवी मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का टूटा ताला और क्षतिग्रस्त मूर्ति देख लोगों में रोष व्याप्त हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ कालपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने 48 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने की बात कहकर लोगों को शांत कराया। गांव में पुलिस बस तैनात है।
थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी शिवनारायण कुशवाहा ने वर्ष 2008 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास पड़ने वाले खेत में मां संकटा देवी के मंदिर की स्थापना कराई थी। पिछले दो वर्ष से गांव के ही कल्लू कुशवाहा मंदिर के पुजारी हैं। सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग जब पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे तो टूटा ताला और देवी मां की मूर्ति क्षतिग्रस्त थी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मंदिर के पास पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ कालपी डॉ, देवेंद्र पचौरी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ते देख कालपी, कदौरा, चुर्खी आटा सहित चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ देवेंद्र पचौरी का कहना है कि ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मंदिर में दोबारा मूर्ति की स्थापना की जाएगी। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दौरान थानाध्यक्ष आटा अर्जुन सिंह, चुर्खी शशिभूषण सिंह, कालपी एसओ जितेंद्र व ग्राम प्रधान दीपू खटीक सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बाद मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल व विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी करने को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सीओ के समझाने पर मामला शांत हुआ।


ग्रामीणों ने नहीं उठाने दी खंडित मूर्ति
मंदिर में तोड़फोड़ के बाद मूर्ति क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद पहुंची पुलिस ने मंदिर से खंडित मूर्ति को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक मूर्ति को नहीं हटने दिया जाएगा। जिस पर पुलिस ने मंदिर में ताला डलवाकर लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed