फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anamika scandal: Investigation of records started in district

अनामिका कांड के बाद जिले में भी शुरु हुई अभिलेखों की जांच

Wed, 15 Jul 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anamika scandal: Investigation of records started in district
उरई। अनामिका कांड के बाद शिक्षा महकमा भी अलर्ट हो गया है। अब शासकीय और अशासकीय समेत सभी विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं के अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि 17 जुलाई तक हर हाल में अभिलेखों की जांच कर लें ताकि रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका अनामिका शुक्ला कांड के बाद शिक्षा विभाग में शिक्षक-शिक्षिकाओं के सत्यापन की कार्रवाई शुरू हो गई है। डीआईओएस भगवत पटेल के मुताबिक, डीएम ने जिले में तैनात सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि वे हर हाल में अपने अपने विद्यालय में तैनात शिक्षक शिक्षिकाओं के शैक्षिक और प्रशिक्षण के मूल अभिलेख के अलावा नियुक्ति पत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, विनियमितीकरण आदेश, आधारकार्ड फोटो की तीन तीन प्रमाणित छाया प्रतियां एक फाइल बनाकर हार्ड और साफ्ट कापी के माध्यम से 17 जुलाई तक उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि उनकी जांच की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभिलेखों की जांच के लिए राजकीय विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए मुकेश कुमार, संस्कृत विद्यालय के लिए अमरनाथ कुलश्रेष्ठ, अशासकीय माध्यमिक विद्यालय कालपी तहसील और सभी बालिका माध्यमिक विद्यालय के लिए लेखाकार अरविंद कुमार, अशासकीय महाविद्यालय और उरई एवं कालपी तहसील के माध्यमिक विद्यालय, अशासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं कोंच एवं जालौन तहसील के लिए माध्यमिक विद्यालय के लिए अख्तर जलील की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed