फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An old man who left his house jumped from the Yamuna river bridge

Jalaun News: घर से निकले वृद्ध ने यमुना नदी पुल से लगाई छलांग

Wed, 17 Sep 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
An old man who left his house jumped from the Yamuna river bridge
कुठौंद। घर से दवा लेने की बात कहकर निकले वृद्ध ने यमुना नदी पुल से छलांग लगा दी। पुलिस ने उनकी स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इगुर्री निवासी नाथूराम (80) सोमवार को घर से दवा लेने के लिए औरैया जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह औरैया नहीं गए और ई-रिक्शा से शेरगढ़ पुल पर पहुंचे और पुल से छलांग लगा दी। लोगों ने वृद्ध को नदी में कूदते देख पुलिस को सूचना दी। पहुंचे शंकरपुर चौकी प्रभारी कुलवंत कुमार सिंह व हमराही अमित कटियार ने स्थानीय गोताखोरों से वृद्ध तलाश कराई। उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। जानकारी पर नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, लेखपाल विक्रम यादव आदि मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि ऐसा कोई कारण नहीं है, जिससे वह नदी में छलांग लगाएं। थाना प्रभारी अरुण कुमार राय का कहना है कि वृद्ध की तलाश कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed