फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An old man living alone in his house died due to electric shock

Jalaun News: घर में अकेले रह रहे वृद्ध की करंट लगने से मौत

Sun, 15 Sep 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 15 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
An old man living alone in his house died due to electric shock
रामपुरा। वृद्ध करंट लगने से आंगन में गिरकर अचेत हो गए। छत पर टहल रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अचेतावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर वार्ड दो निवासी रामरईस (58) की पत्नी की मृत्यु 15 वर्ष पहले हो चुकी है। उनके तीन पुत्र संतोष, गोलू व समरथ बाहर रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बेटों के बाहर रहने से वह अकले ही घर पर रहते थे। शुक्रवार को उन्हें कैसे करंट लगा पता नहीं, लेकिन वह आंगन में बेहोश पड़े थे। जब शाम को पड़ोसी छत पर टहल रहे थे, तभी उनकी निगाह आंगन में पड़ी। वहां पर रामरईस अचेत अवस्था में पड़े दिखे। अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया और ग्रामीणों की सहायता से तुंरत जिला अस्पताल ले गई, वहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पुत्रों को फोन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed