{"_id":"68795b2de32ed98ded0271ac","slug":"an-old-lady-fell-to-her-death-due-to-a-bike-accident-orai-news-c-224-1-ori1001-131946-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइक से वृद्धा गिरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइक से वृद्धा गिरी की मौत
विज्ञापन
उरई। नाती के साथ बाइक से जा रही वृद्धा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह मायके से होकर घर लौट रही थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के धमनी बुजुर्ग गांव निवासी सुखलाल की पत्नी श्यामबाई (75) बुधवार को नाती शिवा (18) के साथ बाइक से कालपी के छौंक गांव स्थित मायके में त्रियोदशी में शामिल होने गईं थी। शाम को वह नाती के साथ घर लौट रही थी। शिवा ने बताया कि जैसे ही बाइक गांव के पास पहुंची कि दादी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं। वह दोनों ही गुजरात में रहते हैं। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि वृद्धा की बाइक से गिरने से मौत हुई है। जांच की जा रही है।