फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An attempt to stop the train, a hundred farmer arrested

ट्रेन रोकने की कोशिश, एक सैकड़ा किसान गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
An attempt to stop the train, a hundred farmer arrested
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने का प्रयास करते किसान संघर्ष मोर्चा के लोगो को रोकती पुलिस - फोटो : ORAI
उरई। किसान आंदोलन के समर्थन में किसान संघर्ष मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने की कोशिश की। इस दौरान सौ से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में देर शाम उन्हेें बिना शर्त रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

किसान कानून के खिलाफ आंदोलन तेज होता जा रहा है। तयशुदा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को किसान स्टेशन के पास नजदीक बेरी वाले बाबा की मजार के पास एकत्रित होने लगे। उधर किसान के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन के कारण रेलवे और सिविल पुलिस भी मुस्तैद हो गई। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, एएसपी अवधेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एसके शुक्ला, जीआरपी झांसी के सीओ नईम खान समेत कई थानों की पुलिस, पीएसी व अग्निशमन दल की गाड़ियां स्टेशन पर पहुंच गईं और स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया। जीआरपी व आरपीएफ के जवान भी ट्रैक के आसपास डट गए।
विज्ञापन

इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार और किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक कैलाश पाठक के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए स्टेशन पर पहुंचे। इस पर एडीएम ने उन्हें रोक लिया। किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन तय है और वे ट्रेन को रोककर रहेंगे। किसानों के रुख को देखकर एडीएम ने रेलवे प्रशासन से बात कर चार मिनट के लिए ट्सरेन का स्टापेज बढ़ाने का अनुरोध किया।् इस पर मुंबई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 02107 को 12:02 से निर्धारित समय से चार मिनट ज्यादा रोककर 12:08 पर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने एक सैकड़ा से अधिक किसानों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस वाहनों से पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां देर शाम उन्हें बिना शर्त रिहा कर दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, अनुज मिश्रा, वीरपाल दादी, सुरेश निरंजन भैयाजी, सुरेंद्र यादव, शिवेंद्र सिंह, जीवन वाल्मीकि, कपिल यादव गुमावली, जयशंकर द्विवेदी, गिरेंद्र सिंह, प्रदीप दीक्षित, महेश द्विवेदी सर, मिर्जा साबिर बेग, शफीकुर्रहमान कश्पी, अशोक महाबली, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

कई बार पुलिस प्रशासन और किसानों में टकराव होते होते बचा। किसान ट्रेन रोकने पर आमादा थे। इसी बीच झांसी की ओर से आ रही मालगाड़ी को भी रोकने की कोशिश की गई। आरपीएफ से किसानों की हल्की झड़प भी हुई। बाद में आरपीएफ जवानों ने अनुरोध किया तो किसान मान गए। बाद में जिला प्रशासन की पहल पर किसानों का ट्रेन रोकने की रस्म अदायगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed