फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Amit Kumar and Sandhya won the cross country race

Jalaun News: क्रॉस कंट्री रेस में अमित कुमार व संध्या ने मारी बाजी

Thu, 17 Aug 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 17 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Amit Kumar and Sandhya won the cross country race
महोबा। खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अमित कुमार जबकि बालिका वर्ग में संध्या ने बाजी मारी। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

बालक व बालिका वर्ग की क्राॅसकंट्री रेस शहर के कीरत सागर से शुरू हुई। जो खोयामंडी, सुभाष चौकी, ऊदल चौक, आल्हा चौक, परमांनद चौराहा, कबरई ब्लॉक से होते हुए स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पहुंच कर समाप्त हुई। बालक वर्ग में 32 जबकि बालिका वर्ग में 21 प्रतिभागी शामिल हुए। बालक वर्ग में अमित कुमार ने बाजी मारी जबकि गुरु प्रसाद दूसरे व शुभ तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में संध्या अव्वल रहीं जबकि कल्पना दूसरे व खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. आशाराम, युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार, डीआईओएस गिरधारीलाल कोरी, समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, जिला उपक्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र, शुभम वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार की शाम चार बजे से बालक वर्ग की वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस ने किया। प्रतियोगिता में आठ टीमें शामिल हुईं। जिसमें स्टेडियम महोबा की टीम विजेता जबकि डीएवी इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed