फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ambulance,police,strike,md sauma agrwal,CMO

एंबुलेंस कर्मियों का आंदोलन जारी, प्रबंधन सख्ती पर आमादा

Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
ambulance,police,strike,md sauma agrwal,CMO
जिला अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस - फोटो : ORAI
उरई। मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे एंबुलेंस कर्मियों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए एंबुलेंस स्टाफ से एंबुलेंस की चाभियां ले ली है। एंबुलेंस कर्मियों ने शासन प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आंदोलन जारी रहेगा। जब तक मांगें नहीं मानी जाती है। उधर, एंबुलेंस सेवा के मंडल प्रबंधक दिनेश सिंह का कहना है कि एंबुलेंस स्टाफ की जल्द नई भर्तियां भी की जाएगी।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। निजी साधन से अस्पताल के लिए आने को मजबूर हुए। हालांकि प्रशासन के दबाव की वजह से नौ ब्लाक और पांच तहसीलों पर एक.एक एंबुलेंस को खड़ा कर दिया गया है। पर संख्या पर्याप्त नहीं है। जिले में कुल 44 एंबुलेंस मौजूद है। जिसमें से 20 गाडिं़यां ही जिले में दौड़ रही है। बाकी जिला अस्पताल व जीआईसी स्कूल के पास खड़ी है। गुरुवार को एंबुलेंस कर्मी जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन जारी रखा। अभी भी एंबुलेंस कर्मियों की विभिन्न मांगें पूरी नहीं हुई है। अपनी मांगों को लेकर अड़े इन कर्मचारियों से पुलिस आए दिन नोकझोंक कर रही है। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब आंदोलन जारी रखेंगे। उधर प्रबंधन आंदोलनकारियों के आगे झुकने को तैयार नहीं है। प्रबंधन नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed