फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ambulance collides with a tractor, two injured.

Jalaun News: ट्रैक्टर से भिड़ी एंबुलेंस, दो घायल

Tue, 20 Jan 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ambulance collides with a tractor, two injured.
आटा। नेशनल हाईवे पर आटा तिराहे के पास सोमवार तड़के विपरीत दिशा में आ रहा ट्रैक्टर प्राइवेट एंबुलेंस से टकरा गया। एंबुलेंस चालक सहित दो लोग घायल हो गए। एंबुलेंस शव छोड़कर लौट रही थी।
विज्ञापन


राजस्थान के रावतभाटा से एक व्यक्ति का शव लखनऊ छोड़कर प्राइवेट एंबुलेंस लौट रही थी। सोमवार तड़के करीब तीन बजे जैसे ही एंबुलेंस नेशनल हाईवे स्थित आटा तिराहे पर पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में एंबुलेंस चालक लोकेश (32) और उसका साथी सुनील (28) घायल हो गए। दोनों घायल राजस्थान के कोटा जिले के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एंबुलेंस चालक ने बताया कि राजस्थान के रावतभाटा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी उसके शव को छोड़कर लखनऊ से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed