{"_id":"6a3c1caf8f828136340e2513","slug":"allegation-of-counterfeit-mountain-dew-supply-company-distributor-files-complaint-orai-news-c-224-1-ori1005-145924-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नकली माउंटेन ड्यू की सप्लाई का आरोप, कंपनी के वितरक ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नकली माउंटेन ड्यू की सप्लाई का आरोप, कंपनी के वितरक ने दी तहरीर
विज्ञापन
फोटो - 23 मौके पर जांच पड़ताल करते खाद विभाग के लोग व कोतवाल पुलिस की टीम। संवाद
कोंच। कस्बे के जवाहर नगर क्षेत्र में पकड़ी गई माउंटेन ड्यू की संदिग्ध 1100 पेटियों की खेप को लेकर मामला गंभीर हो गया है। वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के अधिकृत वितरक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नकली उत्पाद के भंडारण, परिवहन और बिक्री का आरोप लगाया है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि बरामद बोतलों पर अंकित विवरण कंपनी के प्लांट से संबंधित दर्शाए गए हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच में उत्पाद कंपनी द्वारा निर्मित नहीं पाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बालाजी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर एवं वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के अधिकृत वितरक आशुतोष व्यास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि माउंटेन ड्यू की बड़ी खेप एक ट्रक के माध्यम से जवाहर नगर स्थित गोदाम में उतारी जा रही है। चूंकि क्षेत्र में कंपनी के अधिकृत वितरक के रूप में वह ही आपूर्ति करते हैं और यह खेप उनकी सप्लाई चेन से नहीं आई थी, इसलिए उन्हें माल की वैधता पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने कंपनी अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना पर कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक में रखी बोतलों के बैच नंबर, निर्माण तिथि, पैकेजिंग और अन्य तकनीकी विवरणों की जांच की। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बोतलों पर अंकित विवरण कंपनी के पानीपत प्लांट से संबंधित दर्शाए गए थे, लेकिन यह उत्पाद कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं मिला। कंपनी की ओर से इसे माउंटेन ड्यू ब्रांड का कथित नकली उत्पाद बताया गया है। कहा गया कि पैकेजिंग, लेबल और ट्रेडमार्क का अनुचित उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
अधिकृत वितरक ने पुलिस से मेसर्स अग्रवाल एजेंसी, गांधी नगर कोंच के संचालकों सहित इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ट्रक, माल के स्रोत, आपूर्ति शृंखला और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कराने को कहा गया है। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऐसे कथित नकली उत्पाद बाजार में पहुंचने से कंपनी को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी, घंटों चली जांच
मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और विभागीय अमला भी सक्रिय हो गया। जीएसटी विभाग से असिस्टेंट कमिश्नर हरिमोहन शेख एवं ब्रजेश कुमार तथा खाद्य सुरक्षा विभाग से सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. टीआर प्रजापति, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैयालाल अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ट्रक में रखी करीब 1100 पेटियों की गहन जांच की। इस दौरान बैच नंबर, निर्माण तिथि, पैकेजिंग, बारकोड और परिवहन से संबंधित दस्तावेजों का मिलान किया गया। टीमों ने माल के स्रोत, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारियां भी एकत्र कीं। जीएसटी विभाग ने आवश्यक अभिलेख अपने कब्जे में लेकर अलग से जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
तहरीर प्राप्त हुई है। ट्रक और माल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और विभागीय परीक्षण के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
परमेश्वर प्रसाद, सीओ कोंच।