फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   " All society was Dr. Messiah . Ambedkar '

‘सर्व समाज के मसीहा थे डा. अंबेडकर’

Sun, 06 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 06 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
" All society was Dr. Messiah . Ambedkar '
जनपद में संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस उल्लास
विज्ञापन
के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा, कांग्रेस की ओर से गोष्ठियों का आयोजन किया गया। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस पौधरोपण कर उपस्थित लोगों को बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इसके अलावा जाटव समाज, बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच, अखिल

विद्यार्थी परिषद समेत अन्य संगठनों ने भी संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके पहले शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने कहा कि भारत के निर्माण में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है। अरविंद गौतम ने कहा कि बाबा साहब किसी  जाति, विशेष के नेता नहीं हैं, बल्कि सर्व समाज के पूजनीय नेता हैं। भास्कर अवस्थी ने कहा कि बाबा साहब ने जो कार्य किए हैं, वह सब जाति, धर्म से ऊपर उठकर किए हैं। इस मौके पर शंभूदयाल,

मूलचंद्र निरंजन के अलावा जयप्रकाश गौतम, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, ब्रजभूषण सिंह, अनिल बहुगुणा, भगवानदास शुक्ल, जगदीश तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बाबा साहब को याद किया गया।
कांग्रेस जिला कार्यालय में इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहब केे चित्र पर माल्यार्पण कर उनकेे व्यक्तित्व व

कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर रेहान सिद्दीकी ने कहा कि बाबा साहब दलित वर्ग के अकेले, नहीं बल्कि सर्व समाज के मसीहा थे। ऐसे महापुरुष केे पदचिह्नों पर चलकर लोगों को सर्व समाज के हितों के लिए काम करना चाहिए। इस मौके पर श्याम सुंदर के अलावा रामेश्वर प्रसाद दीक्षित, सीताराम वर्मा, छाया पालीवाल, राजीव तिवारी, वीरेंद्र दीक्षित, राजीव नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

इधर, आम आदमी पार्टी की तरफ से हाईटेक जिम में पौधरोपण किया गया। इस दौरान नगर संयोजक प्रियंक शर्मा, आदित्य चतुर्वेदी, दीनदयाल काका, जगदीश प्रसाद वर्मा, सत्यप्रकाश दीक्षित, राजकुमार, डालचंद्र अनुरागी, राजा सिंह, कुलदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

जाटव समाज के तत्वावधान में भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन कार्यालय में वक्ताओं ने बाबा साहब के कार्यों पर प्रकाश डालकर उनके योगदान को अतुलनीय बताया। रामशरण जाटव, श्याम सुंदर, सुंदर लाल, अमरजू लाल, रामप्रकाश दोहरे, मनमोहन सिंह, लक्ष्मी नारायन, राजेश कुमार, मनोज, जयराम दास मौजूद रहे।

बुंदेलखंड अधिकार मंच ने भी बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया। मंच के संयोजक कुलदीप बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने हर वर्ग के लिए काम किया। इस मौके पर नीलिमा, राजेश्वरी, रिहाना मंसूरी, सीलिमा, कल्पना आदि मौजूद रहीं।

एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधा निर्माता को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा जात, वाद से ऊपर उठकर काम किया। इस अवसर पर रविंद्र दोहरे, वीरेंद्र देहरे, रमाकांत शाक्यवार, ओमप्रकाश, केेके शिरोमणि, देवेंद्र, रामसनेही आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed