फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Alampur Gosla meets 1.5 million

आलमपुर गोशाला को मिले डेढ़ करोड़

Thu, 24 Jan 2019 11:01 PM IST
jalaun Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 24 Jan 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Alampur Gosla meets 1.5 million
money
 नगर के वाशिंदों को अब जल्द ही अन्ना पशुओं से मुक्ति मिलेगी। गुरुवार को शासन ने आलमपुर गोशाला के लिए एक करोड़ 65 लाख रुपये स्वीकृत कर दी है। नगर पालिका के ईओ सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि बजट स्वीकृति की सूचना मिल गई है, जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन



जिले में शासन के तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में अन्ना पशुओं की समस्या दिनोंदिन और विकराल होती जा रही है। बजट के अभाव में शासन की तमाम योजना धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार शासन ने बजट की समस्या को खत्म करते हुए कालपी की गोशाला के लिए भारी बजट स्वीकृत किया है। जिले में कान्हा गोशाला के बाद पहली बार किसी गोशाला को लगभग दो करोड़ रुपये का बजट मिला है। इससे क्षेत्र के किसानों को उम्मीद है कि अब उन्हें अन्ना समस्या से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन



पालिका के ईओ सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि नगर के मोहल्ला आलमपुर में गोशाला के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने एक करोड़ 65 लाख रुपये दिए हैं। इससे गायों के ठहरने के लिए टिन शेड, बाउंड्री वॉल, गेट व भूसा चारा रखने के लिए कमरा व पानी पीने के लिए चरही, गेट व गार्ड रूम आदि का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोशाला के विकास के लिए स्थानीय भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे। विधायक की मेहनत रंग लाई और कस्बे को बजट की सौगात मिली। कहा कि निर्माण कार्य अति शीघ्र शुरू कराया जाएगा व  गोशाला जन सहयोग से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed