फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Akhilesh gave a big statement against BJP in jalaun

जालौन में अखिलेश बोले: ‘फेकू’ के साथ अब ‘बेचू’ भी हुई भाजपा सरकार, किसान कानून के बाद संविधान कुचलने की भी कर रही तैयारी

Wed, 13 Oct 2021 04:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Oct 2021 04:22 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में चल रही पुलिस और एंबुलेंस सेवाओं का नंबर बदलकर उसकी सेवाएं बदहाल कर दी। भाजपा कहती है कि वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बना रहे हैं। जबकि यह सपा के शासन में ही झांसी से सिद्धार्थनगर तक बनना था।

विज्ञापन
Akhilesh gave a big statement against BJP in jalaun
जालौन पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय यात्रा लेकर हमीरपुर से कालपी पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा फेकू सरकार तो थी। अब बेचू सरकार भी हो गई है।
विज्ञापन


रेल, हवाई जहाज, हवाई अड्डे व सरकारी प्रतिष्ठान सभी कुछ बेचकर ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। ऐसा ही रहा तो बड़ी बात नहीं कि एक दिन भाजपा सरकार भी कोई कंपनी न बनकर रह जाए। बुंदेलखंड की दुखती रग पर हाथ रखते हुए कहा कि यहां के लोगों ने भाजपा के सभी सांसद और विधायक जिताए।
विज्ञापन


बदले में यहां के किसानों को क्या मिला, अन्ना मवेशियों की भरमार, गोशालाओं के नाम पर खर्च हुए धन का कोई हिसाब देने वाला भी नहीं है। कदौरा से जोल्हूपुर मोड़ होते हुए अखिलेश की यात्रा जैसे ही कालपी के ठक्कर बापा कालेज मैदान पर पहुंची। युवाओं ने उनके समर्थन पर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ देख अखिलेश भी उत्साहित हुए। अपने रथ से ही कहा कि लखीमपुर में प्रदेश की सरकार ने किसानों के साथ-साथ कानून को भी कुचला है और अब संविधान कुचलने की तैयारी में है। किसानों की आय दोगुनी का वादा किया था। पर किसानों को तबाह कर दिया।

कोरोना काल में भी भाजपा असफल साबित हुई। सपा सरकार में चल रही पुलिस और एंबुलेंस सेवाओं का नंबर बदलकर उसकी सेवाएं बदहाल कर दी। भाजपा कहती है कि वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बना रहे हैं। जबकि यह सपा के शासन में ही झांसी से सिद्धार्थनगर तक बनना था।

अब रूट बदल दिया। सिक्स लेन से टू लेन करके भाजपा कह रही है कि कम खर्च में बना देंगे। कदौरा का हाईवे जो कभी पैदल चलने लायक भी नहीं था वह भी सरकार की ही देन है। भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है।

सरकार युवाओं से पकौड़े बनाने की बात करती और सरसों के तेल का दाम आसमान पर है। भाजपा सरकार तो सिर्फ बुलडोजर दिखाकर डराने का काम करती है। अब वक्त आ गया है जब जनता भाजपा सरकार के बुलडोजर पर वोटों की बारिश कर इस चिलम चिल्ली की सरकार को उखाड़ फेकेगी।

इस मौके पर सपा एमएलसी रमा निरंजन, राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद, महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य, कांग्रेस से सपा में आए पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व राज्यसभा सांसद चंद्रपाल यादव, पूर्व मंत्री व भाजपा से सपा में शामिल हुए हरीओम उपाध्याय, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक दीप नारायण, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, विनोद चतुर्वेदी, दयाशंकर वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव, दीपू त्रिपाठी मानसिंह यादव, प्रदीप दीक्षित, राघव अग्निहोत्री, अशोक राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed