फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Agent accused of embezzling post office RD money

Jalaun News: एजेंट पर डाकघर की आरडी के रुपये हड़पने का आरोप

Thu, 13 Feb 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Agent accused of embezzling post office RD money
जालौन। डाकघर की आरडी में रुपये जमा करने के बहाने एजेंट ने महिला से रुपये जमा करा लिए। परिवक्ता पूर्ण होने के बाद एजेंट भुगतान नहीं कर रहा है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर उसके रुपये दिलाने की गुहार लगाई है। मोहल्ला नया खंडेराव निवासी सीमा शिवहरे ने पुलिस को बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर पर वह बच्चों के साथ रहती हैं। उसके पास लौना रोड निवासी एक व्यक्ति आया। बताया कि डाकघर में 200 रुपये प्रतिदिन जमा करने पर तीन साल बाद उसे ब्याज समेत दो लाख 83 हजार रुपये मिलेंगे। उसने लगातार तीन साल तक रुपये एजेंट को दिए। वह एक डायरी में रुपये लिखकर और अपने हस्ताक्षर कर चला जाता था। परिवक्ता होने पर रुपये मांगे तो टालमटोल शुरू कर दी। एजेंट के घर पहुंची तो उसने बताया कि उसने रुपये एक चिटफंड कंपनी में जमा कराए थे, जो भाग चुकी है। धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन




सरकारी हैंडपंप पर कब्जे के विरोध में मारपीट
जालौन। सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप डाल कर कब्जा करने एवं पानी भरने गई युवती के साथ मारपीट की शिकायत पीड़िता की मां ने पुलिस से की है। क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी राजेश्वरी ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बगल में सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। इस सरकारी हैंडपंप में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने सबमर्सिबल पंप डाल रखा है। उनकी बेटी जब हैंडपंप पर पानी भरने गई तो वहां मौजूद व्यक्ति व उसके साथियों ने बेटी को पानी भरने से मना कर दिया। जब बेटी ने कारण पूछा तो रंगबाजी दिखाते हुए गाली, गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट भी कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed