फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After the death of his wife, the old man also died

Jalaun News: पत्नी की मौत के बाद वृद्ध ने भी तोड़ा दिया दम

Wed, 19 Jun 2024 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 19 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
After the death of his wife, the old man also died
जालौन। एक दंपती ने साथ जीने-मरने का वादा निभाया। पत्नी के मौत के कुछ घंटे बाद ही वृद्ध ने भी दम तोड़ दिया। दंपती का अंतिम संस्कार भी एक साथ ही हुआ। घटना की चर्चा जैसी ही क्षेत्र में फैली तो लोग मृत दंपती के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी पार्वती प्रजापति (70) व मगन प्रजापति (75) की शादी 50 साल पहले हुई थी। दोनों ने साथ जीने मरने का वादा अंतिम समय तक निभाया। पिछले कुछ समय से पार्वती बीमार चली रही थीं। सोमवार रात उनका देहांत हो गया। मंगलवार सुबह जब पति मगन प्रजापति चाय लेकर उनके पास पहुंचे तो देखा कि वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी है। उनकी मृत्यु से पति मगन सदमे में आ गए।
विज्ञापन

उधर, परिजन उनके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पति के जीवित रहते पत्नी की मृत्यु होने पर उसे सोलह शृंगार से सजाने की परंपरा है। इसी परंपरा के अनुसार, जब पति मगन अंतिम बार उनकी मांग में सिंदूर भरने लगे तो अचानक से उनकी भी हालत खराब हो गई और कुछ ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पति और पत्नी का एक ही साथ अंतिम संस्कार किया। बड़े पुत्र अनूप कुमार प्रजापति ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बेटे अरुण प्रजापति ने बताया कि माता-पिता के बीच अटूट प्रेम था। मां की बीमारी के समय भी पिता उनका पूरा ध्यान रखते थे। वृद्धावस्था में होते हुए भी पिताजी मां को समय पर भोजन, नाश्ता, दवाई देते थे। दोनों ने वैवाहिक जीवन के लगभग 50 वर्ष साथ बिताए और एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए। एक साथ पति और पत्नी की मौत होने की खबर नगर के लोगों को हुई तो उन्होंने मृत दंपती के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed