फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman on ventilator; allegations of negligence in treatment.

Jalaun News: महिला वेंटिलेटर पर, इलाज में लापरवाही का आरोप

Tue, 08 Sep 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman on ventilator; allegations of negligence in treatment.
उरई। इलाज में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को महिला के परिजन करीब 24 लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के शिवपुरी मोहल्ला निवासी धर्मराज सिंह सेंगर ने बताया कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह बीमार थीं। उन्हें तुलसीधाम के पास स्थित एक अस्पताल में दिखाया गया, जहां अस्पताल संचालिका डॉक्टर ने जल्द ऑपरेशन कराने की सलाह दी। परिजन के अनुसार 27 जुलाई को ज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि ऑपरेशन के बाद जब महिला टांके कटवाने अस्पताल पहुंची तो टांकों में इंफेक्शन हो चुका था। परिजन का कहना है कि इसकी जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई और अस्पताल में ही इलाज चलता रहा। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर दंपती ने महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सुधार न होने पर झांसी के एक निजी नर्सिंग होम में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक झांसी में महिला को छह दिन भर्ती रखकर दो बार ऑपरेशन किया गया। इसके बाद 22 अगस्त को हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया। करीब दस दिन इलाज के बाद भी सुधार न होने पर महिला को पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां वह अभी वेंटिलेटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed