{"_id":"66a80af074658284df0f6a27","slug":"after-reaching-muhammadabad-bdo-saw-the-arrangements-of-the-cowshed-orai-news-c-224-1-ka11004-117845-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मुहम्मदाबाद पहुंचकर बीडीओ ने देखीं गोशाला की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मुहम्मदाबाद पहुंचकर बीडीओ ने देखीं गोशाला की व्यवस्थाएं
Tue, 30 Jul 2024 03:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र में अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी से किसानों की खरीफ की फसलों को नुकसान हो रहा था। अमर उजाला ने मवेशी नष्ट कर रहे खरीफ की फसल शीर्षक से खबर को 29 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे डीएम राजेश कुमार पांडेय ने संज्ञान में लेकर डकोर बीडीओ को मवेशियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस पर सोमवार को बीडीओ बीके कुशवाहा ने मुहम्मदाबाद गांव पहुंचकर गोशाला का निरीक्षण कर किसानों को व्यवस्थाएं ठीक करने का आश्वासन दिया।
सोमवार को मुहम्मदाबाद गांव पहुंचकर बीडीओ ने गोशाला का निरीक्षण किया। संरक्षित गोवंशों की गिनती कराई। बीडीओ ने कहा गोशाला में संरक्षित गोवंशों की संख्या क्षमता से अधिक है, इसलिए कुछ गोवंशों को दूसरी गोशालाओं में भेजा जाएगा। आश्वासन दिया कि गोशाला में गोवंशों के खाने के इंतजाम के लिए रुका पैसा जल्द रिलीज किया जाएगा। बारिश के कारण खराब हुए गोशाला परिसर को ठीक कराकर बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।
इसके बाद एडीओ पंचायत बलवीर सिंह सेंगर भी मुहम्मदाबाद गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत भवन में किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आशाराम व रामदास अहिरवार ने रात में अन्ना मवेशियों के खेतों में घुसने के अलावा मार्गों पर बैठने आदि की विस्तृत जानकारी दी। अफसरों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से अन्ना पशुओं की रोकथाम के लिए गांव में डुग्गी पिटवाने के लिए कहा है। जिसमें पशुपालकों से जानवर खुले न छोड़ने की अपील की जाए। एडीओ पंचायत ने प्रधान से कहा कि यदि वह गांवदारी के चलते अन्ना मवेशी छोड़ने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकते है तो सूची उन्हें उपलब्ध कराएं, वह अपने स्तर से एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
अन्ना मवेशियों से टक्कर बाइक सवार, दो घायल
कदौरा। रविवार रात नौ बजे बचरौली, हमीरपुर निवासी बाबूसिंह और शिवमोहन सिंह बाइक से रिश्तेदारी से लौटकर घर जा रहे थे। जैसे ही ताहरपुर गांव के नजदीक पहुंचे तभी हाईवे पर बैठे अन्ना गोवंशों से बाइक टकरा गई और दोनों घायल हो गए।उधर, सोमवार सुबह नाका और मरगांया के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से दो गोवंश घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पशुधन प्रसार अधिकारी नितेश पटैरिया ने उपचार किया। (संवाद)