{"_id":"66ce388d5b58006b3d07bc9b","slug":"after-five-years-there-is-hope-of-getting-rid-of-waterlogging-orai-news-c-224-1-ori1001-118939-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पांच साल बाद जलभराव से निजात की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पांच साल बाद जलभराव से निजात की उम्मीद जगी
Wed, 28 Aug 2024 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
उरई। इंदिरा नगर के मोहल्लेवासियों को जलभराव की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। इसके लिए अधिकारियों ने प्रयास जारी कर दिए। नया पानी का पंप या किराये पर पंप लेने की योजना पालिका के अधिकारी बना रहे हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने मुद्दा बनाकर कई बार उठाया था। जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए।
शहर के इंदिरा नगर मोहल्ला में पांच साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे निजात के लिए मोहल्ले वालों ने लिखित और ऑनलाइन सौ से अधिक बार शिकायत भी की थी। इसके बाद भी इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। इस समस्या को अमर उजाला ने मुद्दे के रूप में उठाकर कई बार खबर प्रकाशित की। ईओ के न होने से कर्मचारी भी लापरवाही दिखा रहे थे।
नगर पालिका में ईओ के आने के बाद उन्होंने इस समस्या को संज्ञान में लिया। पानी निकासी के लिए पंप लेने के निर्देश दिए। ईओ राम अचल कुरील ने सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी को निर्देश दिए किन कागजी कार्रवाई करके 24 घंटे के अंदर पानी निकासी के लिए पंप खरीदा जाए। अगर खरीदने में देरी हो रही है तो किराये पर पंप लेकर उस मोहल्ले में लगाकर पानी को निकाला जाए ताकि किसी प्रकार की समस्या मोहल्ले वालों को न हो।