फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After being ostracized from society, the transgender beat up his Guru and his friends

Jalaun News: समाज से बहिष्कार करने पर किन्नर ने गुरु और साथियों के साथ की मारपीट

Sun, 31 Aug 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
After being ostracized from society, the transgender beat up his Guru and his friends
कुठौंद। समाज से बहिष्कार करने पर किन्नर ने परिजनों के साथ मिलकर अपने गुरु व साथियों के साथ मारपीट की। इससे एक किन्नर के सिर में चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मदारीपुर चौराहे पर शनिवार की सुबह नेहा गुरु रेखा बाई जालौन से मारुति वैन में साथी किन्नर खुशी, रिंकी, मोहिनी, काजल ,पलक आदि के साथ कस्बा कुठौंद बधाई मांगने आ रही थीं। आरोप है कि तभी रास्ते में मदारीपुर चौराहे पर बावली निवासी मौसम उर्फ राघवेंद्र सिंह अपने साथी धर्मेंद्र, अभिषेक, जिमी पाल के साथ चार पहिया गाड़ी में सवार होकर आए और उनकी गाड़ी को रोक लिया। उक्त लोगों ने नेहा बाई से मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि मौसम उर्फ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि यदि हमको अपने समाज से बहिष्कार किया है हम इन लोगों को भी अपने कुठौंद क्षेत्र में बधाई मांगने नहीं आने देंगे। नेहा बाई की तहरीर पर पुलिस ने मौसम उर्फ राघवेंद्र सिंह किन्नर सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। थाना प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed